मोबाइल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने प्ले स्टोर से 85 ऐप्प हटा दिया। ट्रेंड माइक्रो में सिक्योरिटी रिसर्च ने इन ऐप्प के अंदर ऐडवेयर को छुपा हुआ पाया था।जिसके बाद गूगल ने यह कदम उठाया।ट्रेंड माइक्रो के मोबाइल थ्रेट रेस्पोंस इंजीनियर एकोल्यूजेर जू ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा की हमें गूगल प्ले पर एडवेयर से संबंधित रियल लाइफ इम्पैक्ट का उदाहरण मिला।बताया गया कि एडवेयर मे ऐसे ऐड आते है। जिन्हें बन्द करना मुश्किल होता है। कंपनी ने बताया हटाये गए 85 एडवेयर ऐप्प में ज्यादातर गेमिंग और फोटोग्राफी के ऐप्प थे। ये ऐप्प 80 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किये जा चुके है। हटाये गए 85 ऐप्प की लिस्ट में सुपर सेल्फ़ी,कॉस कैमरा, पोप कैमरा और वन लाइन पजल सबसे पॉपुलर थे। जिन्हें ट्रेंड माइक्रो ने एडवेयर से संक्रमित खोजा था।ट्रेंड माइक्रो सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने बताया कि इन एडवेयर से पुराने एंड्रॉइड वर्शन फ़ोन ही प्रभावित होंगे।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
0 comments:
Post a Comment